फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला ने तीन बच्चों को जहर खिलाकर खुद खाया, मां-बेटे की मौत, भतीजा गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो सोनीपत के गांव जटौला में मां-बेटे के शवों का अंतिम संस्कार करते परजिन।
विज्ञापन
खरखौदा । गांव जटौला निवासी नेहा (32) ने मंगलवार रात बेटे रियांश (3 वर्ष), दोनों बेटियों-पूर्वी (13) व समीक्षा (7) को सल्फास खिलाने के बाद खुद भी जहर निगल लिया। मां-बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बेटियां दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही हैं। दिन में महिला ने पारिवारिक भतीजे अमित के खिलाफ तंग करने और धमकाने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खरखौदा थाने में लिखाई प्राथमिकी में नेहा ने आरोप लगाया था कि अमित उन्हें बार-बार फोन करके तंग कर रहा है। बच्चों सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां देता है। आरोपी कहता था कि शिकायत के बाद भी मेरा कुछ नहीं बिगड़ा।

नेहा ने मंगलवार को पुलिस से बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की गुजारिश की थी। पुलिस ने अमित के खिलाफ तंग करनेे और धमकाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली की।
विज्ञापन

नेहा के पति संदीप दिल्ली में सफाईकर्मी हैं। घटना के वक्त वह दिल्ली में ही थे। संदीप ने पुलिस को बताया है कि नेहा कुछ दिन से बेहद तनाव में थी। इसी कारण मंगलवार रात उसनेे तीन साल के बेटे और दोनों बेटियों को सल्फास खिलाने के साथ यह भयावह आत्मघाती कदम उठा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन सभी को दिल्ली के पूठ खुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मंगलवार रात ही बेटे रियांश की मौत हो गई। फिर, नेहा और बच्चियों को दिल्ली के ही दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। यहीं बुधवार को नेहा ने भी दम तोड़ दिया।
दोनों बच्चियों का अभी इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, उनकी चिंताजनक बनी हुई है। नेहा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी बढ़ाई गई है। नेहा के खिलाफ भी बेटे की हत्या और बेटियों को मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पति से ऑनलाइन लिए थे 200 रुपये, इसी से जहर मंगाने का शक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले नेहा ने पति को फोन करके कुछ सामान मंगाने के बहाने 200 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे। आशंका है कि इन्हीं रुपयों से नेहा ने सल्फास की गोलियां खरीदीं और मौत की खौफनाक पटकथा लिख डाली।

एक चिता में मां-बेटे का अंतिम संस्कार

बुधवार को मां-बेटे का गांव में शव पहुंचा। इसे देख चौतरफा चीत्कार मच गया। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा है। एक ही चिता पर मां के साथ बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान हर आंख नम थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
वर्जन

महिला ने अमित के खिलाफ धमकाने और एफआईआर कराई थी। उसकी तलाश कर ही रहे थे कि महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसे कठोर सजा दिलाने का प्रयास रहेगा। -अशोक कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें