फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर जा रही महिला ने आरपीएफ थाने में दिया बेटी को जन्म

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दाखिल महिला के साथ आरपीएफ महिला कर्मी सुमन यादव व मनीषा। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बांद्रा से अमृतसर जानी वाली 12925 पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से अमृतसर जा रही एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। आरपीएफ महिला कांस्टेबल सुमन यादव व मनीषा गर्भवती महिला को आरपीएफ थाने लेकर पहुंचीं। जहां महिला की सामान्य डिलिवरी करवाई गई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

गुजरात के जिला वलसाढ़ की कृष्णा कॉलोनी निवासी रेणू पश्चिम एक्सप्रेस से अपनी ससुराल अमृतसर जा रही थी। ट्रेन दोपहर करीब 12.20 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के सोनीपत के नजदीक पहुंचते ही रेणू को प्रसव पीड़ा तेज हो गई थी। बोगी में सवार यात्रियों ने महिला को संभाला। इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से स्टेशन पर पहुंचाई। सूचना मिलते ही स्टेशन पर आरपीएफ से एएसआई जगबीर सिंह, महिला कांस्टेबल सुमन यादव, मनीषा, कांस्टेबल नवीन कुमार सहायता के लिए पहुंचे। महिला कांस्टेबल ने महिला को संभाला और आरपीएफ थाने ले गई। जहां उसकी डिलिवरी करवाई गई।
समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। यहां महिला डाक्टर नहीं है। सोमवार को जैसे ही कंट्रोल रूम से महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली तो स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी गई, लेकिन यहां से कोई सुविधा नहीं मिली। एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही महिला ने लड़की को जन्म दे दिया। बाद में जच्चा-बच्चा का अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर महिला को सोनीपत स्टेशन पर उतारा गया था। महिला को आरपीएफ थाने लाया गया। यहां कांस्टेबल सुमन यादव व मनीषा ने उसे संभाला। महिला ने यहां लड़की को जन्म दिया। बाद में एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया गया है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे मंगलवार को अस्पताल में पहुंचेंगे। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

युद्धवीर सिंह, प्रभारी, आरपीएफ थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें