सोनीपत। कुंडली में पति के साथ किराये के मकान में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि खाना बनाने समय आग लगने से उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है।
उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के गांव सैदनगर निवासी रजनी संदिग्ध हालात में आग से जल गईं। रजनी को अस्पताल पहुंचाया जाता इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। कुंडली थाना के एसएचओ सेठी मलिक ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव परिजन को सौंप दिया गया है। संवाद