फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जमीन बेचने के नाम पर 88 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 88 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गांव राठधना निवासी बलवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

बलबीर पर आरोप है कि उसने गांव लिवान निवासी पवन से जमीन बेचने के नाम पर 88 लाख रुपये की ठगी की थी। पवन ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने बलबीर के साथ 6 कनाल 12 मरले जमीन का सौदा 3 करोड़ 30 लाख रुपये में तय किया था।
उन्होंने 23 लाख रुपये का चेक और 10 लाख रुपये नकद दिए थे। बाद में बलबीर ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई और उन्हें गुमराह करता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी बलबीर ने उनसे 55 लाख रुपये नकद लिए थे। इसके बावजूद उसने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई।
विज्ञापन

जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें धमकाया और कहा कि वह जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवा सकता क्योंकि वह पहले ही किसी और को बेच चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें