फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और उसके दो बेटों पर जमीन बेचने के नाम पर साढ़े तीन करोड़ ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी में नौकरी करने वाले हिसार निवासी व्यक्ति ने खानपुर कलां की महिला और उसके दो बेटों पर जमीन बेचने के नाम पर साढ़े तीन करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिसार की शक्ति कॉलोनी के रहने वाले सुरेश मलिक ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह विदेश में रहकर नौकरी करता है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली गांव खानपुर कलां की महिला व उसके दो बेटों के साथ जमीन का सौदा किया था। उसने 15 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से साढ़े तीन करोड़ रुपये में जमीन का सौदा किया था। उसने 2 जुलाई, 2019 को आरोपियों को 10 लाख रुपये बयाना के रूप में दिए थे। तीनों मां-बेटों ने इकरारनामा व रसीद पर हस्ताक्षर किए थे। बाद में उसने तीन करोड़ 40 लाख रुपये उनके खातों में भेज दिए। उसके बाद आरोपी ऑस्टेलिया चले गए। कोरोना के चलते वह भारत नहीं आ सके और जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं कराई। उन्होंने कहा कि भारत में आने के बाद वह रजिस्ट्री करा देंगे। अब वह भारत आया हुआ तो उसे पता लगा कि आरोपी देश में ही हैं। उसने रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो वह उसे झूठा आश्वासन देते रहे। अब उसे पता लगा कि उन्होंने 7 जून को जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम पर कर दी है। उन्होंने उसके पैसे भी नहीं दिए और मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें