फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड से 1.05 लाख निकाले

Mon, 18 Dec 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महलाना रोड स्थित शिक्षण संस्थान की नर्सिंग ट्यूटर को झांसे में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड से 1.05 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर ठगों ने उन्हें क्रेडिट कार्ड से इंटरनेशनल लिमिट हटाने का झांसा देकर लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के बाद दो बार में नकदी निकाल ली। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित विकास नगर निवासी परिणीता ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह शिक्षण संस्थान में नर्सिंग ट्यूटर हैं। उनके पास 14 दिसंबर को एक नंबर से कॉल आई थी। दूसरी तरफ से बोल रहे युवक ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल लिमिट लगी है। इसके चलते उनके खाते से हर माह 2500 रुपये काटे जाएंगे। वह इसे हटा सकते हैं। जिसके बाद युवक ने उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना क्रेडिट कार्ड नंबर डाला तो उनके खाते से पहले 60 हजार व दूसरी बार में 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। तब उनके पास मैसेज आया तो ठगी का पता लगा। उन्होंने सिटी थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें