फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पेटीएम बंद होने का झांसा देकर बैंक खातों की जानकारी ले 73600 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के मुगलपुरा के रहने वाले युवक को पेटीएम बंद होने का झांसा देकर उससे खाते की जानकारी ले 73600 रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। युवक के पास बैंक खाते से नकदी निकलने का मैसेज आया तो उसे ठगी का पता लगा। जिस पर उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के धीरज ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम को अपोलो हेल्थ केयर में बैठा था। धीरज ने बताया कि इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने धीरज से कहा कि उसका पेटीएम बंद हो गया है। पेटीएम को दोबारा चालू करने के लिए उसने मोबाइल में कुछ एप डाउनलोड करने को कहा। धीरज ने बताया कि उसकी बातों में आकर उसने एप डाउनलोड कर लिए। साथ ही युवक ने उसे कहा कि मोबाइल पर ओटीपी आया है। जिस पर उसने ओटीपी भी उसे बता दिया। साथ ही अपना व अपनी मां का बैंक खाता नंबर भी उसे बता दिया। जिसके कुछ देर बाद ही दोनों खातों से 73600 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। जब उसके पास मैसेज आया तो उसे ठगी का पता लगा। उसने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगी करने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
लगातार सामने आ रहे ठगी के मामले
सोनीपत में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 1 जनवरी को ही भगतपुरा कालोनी की रहने वाली पूनम के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर 1.32 लाख रुपये निकाले गए। इसी तरह शहर की न्यू कालोनी निवासी अनु सेठी के खाते से भी 29 दिसंबर को 69993 रुपये निकाले गए थे। उन्हें भी पेटीएम बंद होने का झांसा देकर नकदी निकाली गई थी।
विज्ञापन

--
युवक ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसके खाते की जानकारी व ओटीपी नंबर पूछकर दो बैंक खातों से 73600 रुपये निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों को भी इस दिशा में जागरूक होना चाहिए। किसी को भी मोबाइल फोन पर बैंक खाते से संबंधित कोई जानकारी नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन

-निर्मल सिंह, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें