फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्हाट्सएप पर लिंक भेज खाते से निकाले ढाई लाख

Thu, 16 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर में दुकान चलाने वाले पानीपत के दुकानदार अमित शर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक के माध्यम से उनके तीन बैंक खातों से 2,51,499 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन

अमित शर्मा ने गन्नौर पुलिस को बताया कि 8 अक्तूबर को उन्हें ट्रे-कॉन कूरियर कंपनी से कॉल आई। उनसे पता कन्फर्म न होने की बात कही गई। इसके बाद व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर नाम और पता भरवाया गया। ऐसा करते ही उनके बैंक खातों से रुपये ट्रांसफर होने लगे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब खातों की जांच की जा रही है। अमित शर्मा ने तुरंत 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें