फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल के पार्क में मिला युवक का शव, हाथ में लगी थी केनुला

Thu, 16 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल के पार्क में बुधवार को एक युवक का शव मिला। उसकी उम्र 30 वर्ष के करीब होगी। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके हाथ में केनुला लगी हुई मिली है। इससे लग रहा है कि वह बीमारी के चलते इलाज के लिए किसी अस्पताल में भर्ती रहा हो।
विज्ञापन

अस्पताल के पार्क में पड़े शव पर वहां घूमने गए कुछ लोगों की नजर पड़ी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। फिलहाल हालात को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है।
हाथ पर ली केनुला के चलते उसके अस्पताल में दाखिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली वजह पत चल सकेगी। अस्पताल कर्मियों के अनुसार जिस युवक का शव मिला है उसे पहले कभी अस्पताल में भर्ती नहीं देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में युवक का शव मिला है। पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है। -इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें