फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित थाना प्रभारी से शराब लेकर बेचने के आरोपी से 10000 रुपये बरामद, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

विज्ञापन
खरखौदा थाना से आरोपी भूपेंद्र व सतीश को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। गोदाम से केस प्रापर्टी में जब्त शराब तस्करी के मामले में एसआईटी ने तत्कालीन खरखौदा थाना जसबीर व अन्य ठेकेदारों से शराब लेकर बेचने के आरोपी सतीश से 10000 रुपये बरामद किए है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक दिन पहले जसबीर के पैतृक गांव भैंसरू में दबिश देकर सतीश को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वह जसबीर व अन्य शराब ठेकेदारों से शराब लेकर अवैध रूप से गांव व आसपास के भट्ठों पर तस्करी करता था। पुलिस ने उससे पूछताछ में 10000 रुपये बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तत्कालीन थाना प्रभारी जसबीर की तलाश में दिल्ली के साथ ही प्रदेश में उसके अन्य संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। उसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। डीएसपी जितेंद्र की टीम लगातार उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस मुखबिरों के साथ ही तकनीकी पहलुओं से भी मदद ले रही है।
सतीश की पत्नी पहुंची थाने, पति को बताया बेकसूर
एसआईटी द्वारा पकड़े गए सतीश की पत्नी सुदेश मंगलवार को खरखौदा थाने में पहुंची और पति को बेकसूर बताया। उसका कहना था कि उसके पति का शराब के धंधे से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ एक दिन भूपेंद्र के पास से शराब लेकर आया था, जिसे उसने खेत में काम कर रहे मजदूरों के लिए लिया था। साथ ही उनके गांव के जसबीर सिंह के साथ भी शराब को लेकर लेन-देन करने के बात कही जा रही है। जबकि उनका व तत्कालीन थाना प्रभारी जसबीर सिंह के परिवार का भी आपस में संबंध नहीं है। लंबे समय से बोलचाल तक नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासनिक जांच टीम के सामने पेश हुए नौ पुलिसकर्मी
आपराधिक मामले के साथ ही प्रशासनिक जांच टीम भी इस मामले में जांच कर रही है। मामले में आरोपी 11 पुलिस कर्मियों में से नौ टीम के सामने पेश हो चुके है और जांच में सहयोग की बात कही है। वहीं मामले में अभी भी तत्कालीन थाना प्रभारी जबसीर व एएसआई जयपाल जांच में शामिल नहीं हुए है। उन्हें जांच कर रहे डीएसपी डा. रवींद्र कुमार की तरफ से जांच में शामिल होने को नोटिस भी दिया गया है।
वर्जन
पुलिस ने जसबीर की तलाश को लेकर कई स्थानों पर दबिश दी है। उसका अभी सुराग नहीं लग सका है। मामले में सतीश की संलिप्तता रही है, जिसके चलते उसे गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 10000 रुपये बरामद किया गए हैं। वह ना केवल भूपेंद्र से शराब लेकर आगे बेचता था बल्कि जसबीर से भी उसने शराब ली है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें