फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उकसाने की कोशिश नहीं होगी बर्दाश्त : एसकेएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं के मोर्चों पर हिंद मजदूर किसान समिति की आड़ लेकर भाजपा-आरएसएस के लोग शांति भंग करने का प्रयास कर रहे है। जिसकी एसकेएम निंदा करता है। साथ ही कहा कि आंदोलनकारी किसानों को उकसाने और विरोध स्थलों पर हिंसा भड़काने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल सिंह ने वीरवार को कहा कि बुधवार रात को उत्तर प्रदेश से आ रहे हिंद मजदूर किसान समिति के नेतृत्व में भाजपा-आरएसएस से प्रभावित असामाजिक तत्वों को दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर लगे मोर्चा की ओर बढ़ने से कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया। उन्होंने कहा कि यह वहीं लोग हैं जिन्होंने मोदी सरकार के कारपोरेट-समर्थक, किसान विरोधी कानूनों का समर्थन किया था।
एसकेएम ने कहा कि हिंद मजदूर किसान समिति ने पूर्व में कृषि कानूनों के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। संगठन के सोशल मीडिया पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान हिंद मजदूर किसान समिति के पदाधिकारी हैं। एसकेएम स्पष्ट रूप से इसे भाजपा सरकार द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को परेशान करने के एक और हताशा भरे प्रयास के रूप में देखता है। एसकेएम मोर्चा स्थलों पर शांति भंग करने के प्रयासों की निंदा की और उन्हें इस तरह के प्रयासों से दूर रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसकेएम ने कहा कि हिंद मजदूर किसान समिति की अगुवाई वाले लोग लखबीर सिंह के लिए न्याय की मांग कर रहे थे जिनकी 15 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। एसकेएम खुद एक बार फिर मांग करता है कि लखबीर सिंह की बर्बर हत्या की पूरी घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की जानी चाहिए ताकि किसान आंदोलन को बदनाम करने और उस पर हमला करने की पूरी साजिश सार्वजनिक हो सके।
एसकेएम ने टिकरी मोर्चा पर मानसा जिले की महिला आंदोलनकारी अमरजीत कौर, गुरमेल कौर और शिंदर कौर की ट्रक द्वारा कुचले जाने से हुई मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। हादसे में घायल गुरमेल कौर और हरमीत कौर के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। एसकेएम ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें