फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को बनाएंगे खेलों का हब : सीएम

विज्ञापन
गांव नाहरी में स्वागत समारोह के दौरान ओलंपियन पहलवान रवि दहिया को गदा भेंट कर सम्मानित सीएम मनोह? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने बुधवार को नाहरी व कुराड़ में पहुंचकर ओलंपिक में पदक दिलाने वाले लाडलों का स्वागत किया। सीएम ने दोनों खिलाड़ियों के गांव नाहरी व कुराड़ को करोड़ों रुपये के विकास की नई सौगात दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा को खेलों का हब बनाया जाएगा। सीएम ने इस दौरान जय जवान-जय किसान-जय पहलवान-जय विज्ञान का नारा दिया।
विज्ञापन

गांव नाहरी और कुराड़ में ओलंपिक पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे सीएम मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा लगातार खेलों में शिखर की तरफ बढ़ रहा है। पहली बार ओलंपिक में भारत ने 7 पदक व 48वां स्थान हासिल किया है, जिसका श्रेय हरियाणा को जाता है। देश को इस ऊंचाई पर हरियाणा के खिलाडिय़ों ने पहुंचाया है। प्रदेश के युवाओं को खेलों में और प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जय जवान-जय किसान-जय पहलवान-जय विज्ञान का नारा दिया। सीएम ने रवि के गांव को इंडोर कुश्ती स्टेडियम तो सुमित के गांव कुराड़ में हॉकी का 6 ए साइज का मैदान बनाने की घोषणा की। इसके अलावा भी दोनों गांवों को कई सौगातें दी गईं।
रवि दहिया व सुमित ने अपने गांवों की ओर से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपे, जिनमें शामिल सभी मांगों को मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकृति प्रदान की। ग्राम पंचायत की ओर से मिली कुछ मांगों को तो उन्होंने गांव में पहुंचने से पहले ही पूरा करवा दिया था। मुख्यमंत्री पहले नाहरी पहुंचे जहां रवि के दादा श्योचंद व पिता राकेश दहिया के संघर्ष को उन्होंने नमन कर बताया कि रवि की जीत के बाद गांव की पंचायत ने उनसे देर रात भेंट कर कुछ मांगें रखीं जिनमें बरसाती पानी की निकासी तथा बस सेवा की शुरुआत करवाना प्रमुख रूप से शामिल थी। इस दौरान खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह व सांसद रमेश कौशिक के अलावा पूर्व ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। राई विधायक मोहन लाल बड़ौली व गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान रवि दहिया के गुरु महाबली सतपाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें