फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चुनाव होगा तब कर लेंगे गठबंधन पर फैसला : जेपी दलाल

Thu, 22 Jun 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते कृषि मंत्री जेपी दल
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार है। गठबंधन को लेकर दोनों दलों के नेता आए दिन बयान देते रहते हैं। बुधवार को सोनीपत पहुंचे कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गठबंधन पर दो टूक कहा कि अभी प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार है। जब चुनाव होगा तब फैसला कर लेंगे। वहीं कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए दिग्विजय चौटाला ने भी साफ कहा कि गठबंधन में चुनाव हुआ तो अच्छा, वरना अकेले चुनाव लड़ने के लिए जजपा तैयार है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित जिलास्तरीय योग कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि हम पहले भी चुनाव अलग-अलग लड़े थे, लेकिन हमारी सीटें कम हुईं तो सरकार बनाने के लिए हमने गठबंधन कर लिया था। जब चुनाव का समय होगा तो यह फैसला कर लिया जाएगा कि हम साथ में चुनाव लड़ेंगे या नहीं। अब दोनों पार्टियां मिलकर सरकार चला रही हैं और दोनों पार्टियां अपना अलग-अलग प्रचार-प्रसार भी कर रही हैं।

वहीं सोनीपत पहुंचे जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अगर गठबंधन में हुआ तो अच्छा है, लेकिन यदि चुनाव अलग-अलग भी लड़ना पड़ा तो जननायक जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल उनकी सरकार में 20 फीसदी हिस्सेदारी है। अगर अलग चुनाव लड़े तो प्रदेश में पूरी सरकार जजपा की होगी। उन्होंने कहा कि जजपा हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उन्होंने गठबंधन में 3-4 चुनाव लड़े हैं। चौधरी वीरेंद्र सिंह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक हाशिये पर हैं। उनके सांसद बेटे अपने लोकसभा क्षेत्र से गायब रहे हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना का नक्शा ही बदल दिया है। अब उचाना की जनता दुष्यंत के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें