फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के तारा नगर में पारिवारिक कलह व शक के चलते पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के बेगूसराय के गांव गरारा का रहने वाला शत्रुघ्न है। वह फिलहाल में पत्नी व बच्चों के साथ शहर के तारा नगर में रहता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार फिलहाल रोहट निवासी भगवानदास ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम (30) की शादी बिहार के बेगूसराय के गांव गरारा के शत्रुघ्न के साथ की थी। शत्रुघ्न दर्जी का काम करता है। वह पूनम पर शक करता था। जिसके चलते परिवार में कलह रहता था। इसी के चलते वीरवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी ने उसकी बेटी की कैंची से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कैंची को बरामद कर लिया था। आरोपी शत्रुघ्न को देर रात गिरफ्तार किया गया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। उसने पारिवारिक कलह में वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें