फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ा, पत्नी की मौत, पति व बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
::: पानीपत के ध्यानार्थ ::::::::::
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व बच्चा घायल
- खुबडू गांव के पास गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। शाहपुर रोड पर खुबडू गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति व दो वर्ष का बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन

पानीपत के गांव कलखा निवासी संदीप ने बताया कि वह पत्नी मनीषा व दो वर्ष के बेटे के साथ गांव लल्हेड़ी कला गांव में अपनी बहन ज्योति की ससुराल सावन की कोथली देने के लिए अपनी बाइक पर निकला था। जब वह गन्नौर-शाहपुर रोड पर खुबडू गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर बने एक गड्ढे के कारण उनकी बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह, उसकी पत्नी मनीषा व बच्चा तीनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए गन्नौर सीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी मनीषा को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खुबडू झाल चौकी पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव को पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें