फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोरक्षक दल व निगम की टीम पर हमला

विज्ञापन
35- झज्जर चुंगी पर हमले के बाद निगम की गाड़ी के टूटे शीशे। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। शनिवार देर रात झज्जर चुंगी के पास सड़क पर घूम रही गायों को पकड़ने गई नगर निगम और गोरक्षा दल की टीम पर 10 से 15 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में घायल चार युवकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हमला उन लोगों ने किया जो गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोरक्षा दल के सदस्य रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम सड़कों से गोवंश को सुरक्षित हटाने का अभियान चला रही है। शनिवार रात करीब नौ बजे टीम नगर निगम के ठेकेदार के साथ झज्जर चुंगी पहुंची थी। जैसे ही टीम ने सड़क पर घूम रही गायों को पकड़ना शुरू किया तभी अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रोहित ने आरोप लगाया कि हमलावर झज्जर चुंगी के पास डेयरी चलाने वाले लोग हैं। ये लोग दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी मोहित ने रविवार को शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मोहित ने बताया कि हनुमान कॉलोनी निवासी नितेश नागर और शीतल नगर निवासी मोंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। हमले में मोहित और आकाश को काफी चोटें आईं। हमलावरों ने नगर निगम की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों की ओर से शिकायत मिली है, जिसमें कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

35- झज्जर चुंगी पर हमले के बाद निगम की गाड़ी के टूटे शीशे। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें