फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान आत्महत्या मामला : मायके पक्ष ने कार्रवाई से किया इन्कार, डीएसपी बोले- जांच के बिना एफआईआर नहीं होगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के आत्महत्या के मामले में शीलू के ससुर सुखबीर ने बहुअकबरपुर थाने में लिखित पत्र दिया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई न करने की मांग की है। डीएसपी महम ने कहा कि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अपने स्तर पर तथ्यों की जांच करेगी। शिकायतकर्ता के जज के सामने बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे। पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अदालत एफआईआर रद्द करने का फैसला लेगी।
विज्ञापन


फरमाणा निवासी सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। 31 जुलाई को मुस्कान का शव घर में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शीलू सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज की गई थी। 11 अगस्त को फरमाणा गांव में हुई पंचायत में दोनों पक्षों समझौता हो गया। पंचायत में मायके पक्ष ने मांग रखी कि मुस्कान के नौ माह के बेटे हार्दिक के नाम जमीन व 50 लाख की एफडी करवाई जाए। अभी तक एफडी व रजिस्ट्री हुई या नहीं, यह पता नहीं लग सका है। संपत्ति व एफडी को लेकर सरपंच प्रतिनिधि ने किया टिप्पणी से इन्कार कर दिया है।
11 अगस्त की पंचायत के बाद मुस्कान के पिता ने लिखकर दिया था कि मांग पूरी होने तक कार्रवाई न की जाए। अब कार्रवाई न करने की मांग की है। अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जसबीर सिंह, प्रभारी, थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन

...
मुस्कान के पिता सुखबीर ने शिकायत वापस ले ली है लेकिन पुलिस अपने स्तर पर तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस निर्णय लेगी। तनुज शर्मा, डीएसपी, महम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें