फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह सड़कों के चौड़ीकरण से वाहन चालकों व राहगीरों को मिलेगी सुविधा

Tue, 30 Jul 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग की ओर से सोनीपत में विधायक कोटे के तहत प्रथम चरण में बनाई गई छह सड़कों पर जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इन सड़कों के किनारे टाइलें लगाकर रोड को चौड़ा किया जाएगा। सड़कों के चौड़ीकरण कार्य पर विभाग की ओर से करीब तीन करोड़ 14 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 के अक्तूबर से दिसंबर माह तक विभाग ने सोनीपत में विधायक कोटे के तहत करीब 13 खस्ताहाल सड़कों पर नवनिर्माण व मरम्मत का कार्य करवाया था। इन सड़कों के निर्माण के बाद करीब छह सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य अधूरा रह गया था। विभाग ने करीब 3.14 करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था, ताकि सड़कों का चौड़ीकरण किया जा सके।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने सड़कों के चौड़ीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़कों के चौड़ीकरण से जहां वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं, राहगीर फुटपाथ के तौर पर आसानी से सड़क किनारे आवागमन कर सकेंगे। इन सड़कों पर लगने वाले जाम पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। विभाग की मानें तो टेंडर व अलॉटमेंट होने के बाद सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों पर होगा चौड़ीकरण का कार्य
सड़क का नाम लंबाई (किलोमीटर)
रेलवे स्टेशन रोड 300 मीटर
पीडब्ल्यूडी आरओबी-सुभाष चौक रोड 1.5 किलोमीटर
मिशन चौक रोड 1.8 किलोमीटर
दिल्ली रोड 8.5 किलोमीटर
बस अड्डा-मुरथल अड्डा रोड 11.1 किलोमीटर
सोनीपत-गोहाना-जींद रोड 8.5 किलोमीटर
वर्जन
लोक निर्माण विभाग की ओर से सोनीपत की छह सड़कों के किनारे टाइलें लगवाकर रोड को चौड़ा किया जाएगा। विभाग ने करीब 3.14 करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय ने सड़कों के चौड़ीकरण के लिए तैयार बजट को मंजूरी प्रदान कर दी है। कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर व अलॉटमेंट होने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें