फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवा का प्रवाह थमा तो एक्यूआई फिर 200 पार पहुंचा, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Mon, 09 Dec 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। रविवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। शाम को सोनीपत शहर व गन्नौर क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जिले का न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिनभर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां हटने के बाद फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। सुबह हवा का प्रवाह थमा तो एक्यूआई 229 तक पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों ने आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें