फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा कर्मी की मौत के मामले में कंपनी के खिलाफ मुकदमा

Mon, 09 Dec 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत मार्ग पर 132 केवी बिजली घर में अलग से बने इंडिपेंडेंट पावर स्टेशन पर हुए हादसे में संविदा कर्मी की करंट से हुई मौत के मामले में उनके पिता मंजूर अली ने पुलिस को शिकायत दी। खरखौदा थाना पुलिस ने सुरेंद्र सैन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत मार्ग स्थित 132 केवी बिजलीघर परिसर में बने इंडिपेंडेंट पावर स्टेशन पर शनिवार को ठेकेदार की तरफ से मरम्मत का काम करवाया जा रहा था। इस दौरान संविदा कर्मी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला के गांव ओदरा खेड़ी फिलहाल दिल्ली रोड खरखौदा निवासी इरफान अली (31) खंभे पर चढ़कर स्विच बदल रहे थे।
इसी दौरान लाइन में आए करंट से इरफान की मौत हो गई थी। रविवार को इरफान अली के परिजन खरखौदा पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतक के पिता मंजूर अली ने पुलिस को शिकायत देकर सुरेंद्र सैन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें