फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने साथ जाने से किया मना तो युवक लापरवाही से कार चला जाने लगा, चपेट में आकर साली व साले की पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सुदामा नगर में पत्नी के साथ नहीं चलने से नाराज युवक अचानक कार लेकर जाने लगा तो उसकी चपेट में आकर युवक की साली और रिश्ते में साले की पत्नी घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की पत्नी बहन की शादी में शामिल होने आई तो वह उसे शादी से एक दिन पहले ससुराल चलने को कह रहा था।
विज्ञापन

सुदामा नगर की अन्नु ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी खरखौदा क्षेत्र के गांव में संजीव कुमार के साथ हुई है। 30 नवंबर की उसकी बहन की शादी थी। वह बहन की शादी में पति संजीव के साथ आई थी। संजीव उसको 29 नवंबर की सुबह को सुदामानगर में छोड़ गया था। वह शाम को कार लेकर आ गया और साथ चलने की जिद करने लगा। वह पति को समझाने लगी कि 30 नवंबर को शादी है, उसके बाद चलेंगे। अन्नु ने पुलिस को बताया कि इससे संजीव नाराज हो गया और वह कार को लेकर जाने लगा। इस दौरान कार की टक्कर लगने से उसकी छोटी बहन बबीता और पड़ोस में रहने वाली भाभी रेखा घायल हो गईं। दोनों घायलों को परिवार के लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बबीता को खानपुर मेडिकल में रेफर कर दिया। जबकि रेखा को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें