फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति फोटो लेकर मोर्चरी में पहुंचा तो दामाद के शव की हुई पहचान

विज्ञापन
मोहम्मद कासिम। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
एटलस रोड पर पीपल की टहनी काटते हुए करंट लगने से जान गंवाने वाले के शव की पहचान हो गई है। हाथ में फोटो लेकर मोर्चरी में पहुंचे व्यक्ति ने शव की पहचान की। मृतक मूलरूप से यूपी के बाराबंकी फिलहाल फाजिलपुर निवासी मोहम्मद कासिम का था। वह टेलर का काम करता था।
विज्ञापन

एटलस रोड पर डबल स्टोरी के पास सोमवार सुबह पीपल के पेड़ की टहनी काटते समय बिजली के तारों से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। वीरवार को अजीज नाम का व्यक्ति हाथ में एक फोटो लेकर सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा। उसने बताया कि यह फोटो उसके दामाद कासिम का है। वह 14 फरवरी से लापता है। अस्पताल में कर्मियों ने जानकारी दी कि इस हुलिया के व्यक्ति का शव मोर्चरी में है। इस पर उसने शव की पहचान की। उसने बताया कि मोहम्मद कासिम आठ साल से फाजिलपुर में रहकर टेलर का काम करता था। वह उसकी बेटी व अपने दो बच्चों के साथ रह रहा था। उसकी बेटी ने बताया था कि 14 फरवरी को कासिम के पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह पेड़ की टहनी काटने गया था। उसके बाद नहीं लौटा। पुलिस ने पहचान होने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वर्जन
करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके शव की पहचान हो गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत

मोहम्मद कासिम का परिवार। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें