फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नोटिस थमाया तो सड़क बनाना याद आया

Sun, 21 Jul 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सोनीपत-सांपला मार्ग के 1200 मीटर टुकड़ों का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार ने निर्माण अधूरा छोड़ रखा था। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर को रद्द करने का नोटिस थमाया तो काम शुरू किया गया। काम रुकने से शहरवासियों व वाहन व वाहन चालकों की परेशानी बढ़ने लगी थी। निर्माण पूरा होने के बाद वाहन चालकों को लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा। उम्मीद है कि 30 अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका की तरफ से सोनीपत-सांपला मार्ग को आदर्श सड़क के रूप में चुना था। इस पर हर तरह की सुविधा देने के लिए नपा की तरफ से 96 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इससे पहले सड़क की दशा में सुधार किया जाना जरूरी था। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की तरफ से शहर में सोनीपत बाईपास चौक से शिव चौक तक व सांपला बाईपास चौक से हेरिटेज स्कूल तक 1200 मीटर सड़क कंक्रीट की बनाई जानी है। इस कार्य पर पौने तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। इसका टेंडर आवंटित करके लोक निर्माण विभाग ने पिछले वर्ष काम शुरू करवा दिया था। ठेकेदार की लापरवाही के कारण सोनीपत बाईपास चौक से शिव चौक तक निर्माण अधूरा पड़ा है। इसी रास्ते पर ही न्यायिक परिसर, लघु सचिवालय व बिजली निगम का कार्यालय भी है। अब लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को दो नोटिस देकर चेताया था कि या तो वह काम शुरू करें या विभाग टेंडर को निरस्त करने पर विचार करेगा। इसके बाद अब काम दोबारा शुरू किया गया है।



वर्जन

ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण छह माह में पूरा नहीं हो पाया है। दो बार टेंडर निरस्त करने के नोटिस दिए जाने के बाद ठेकेदार ने अब काम शुरू कर दिया है। 30 अगस्त से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है जल्द ही सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें