फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-10 के सिक्के दिए तो युवक ने दुकानदार को मारे चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नाहरी में बकाया के रूप में 80 रुपये के 10-10 के सिक्के देने पर युवक के साथ दुकानदार का विवाद हो गया। जिसमें युवक ने अपने भाई के साथ आकर दुकानदार पर चाकू से हमला कर लिया। जिससे दुकानदार घायल हो गए। उन्हें सामान्य अस्पताल व बाद में महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने दुकानदार के बयान पर आरोपी दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नाहरी निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में ही परचून की दुकान कर रखी है। उनकी दुकान पर शनिवार रात को आठ बजे गांव का ही प्रवीण कुमार बीड़ी लेने आया था। उसने सौ रुपये का नोट दिया था। उस समय दुकान में खुले नोट नहीं होने के कारण उन्होंने उसे दस-दस रुपये के सिक्के के रूप में 80 रुपये दे दिये। इससे प्रवीण कहासुनी करने लगा। उसने गाली देनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो वह चला गया। कुछ ही देर में प्रवीण कुमार अपने भाई टिंकू के साथ आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। दुकानदार के कंधे और पीठ पर चाकू से वार किए। उनके चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर हमलावर भाग गए। सूचना पाकर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको खानपुर रेफर कर दिया। जहां से उपचार कराने के बाद पीड़ित ने कुंडली थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें