राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का उल्लंघन करने पर नगरपालिका की तरफ से नोटिस देने की कार्रवाई लगातार जारी है। शहर के वार्ड नंबर 9 में सड़क पर खुले में बिना ढके निर्माण सामग्री रख एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा था। नपा टीम ने मुआयना करने के बाद खुले में निर्माण सामग्री रखने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए एनजीटी ने निर्माण कार्यों पर लगाने के साथ ही खुले में भवन निर्माण सामग्री डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस मामले में नगरपालिका की तरफ से लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। नपा सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि नगरपालिका ने नोटिस जारी करने के बाद उन्हें चेतावनी दी है। यदि वह फिर से नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो उन जुर्माना किया जाएगा।