फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अव्यवस्था के बीच गेहूं खरीद आज से

विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत अनाज मंडी परिसर में निर्माण के अभाव में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। चार अनाज मंडियों और 19 खरीद केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हाेगी। खरीद केंद्रों पर अभी तैयारियां पूरी नहीं हैं। यहां पर मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिजली व पानी की व्यवस्था करने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। सोनीपत अनाज मंडी परिसर में कई जगह सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है। प्लेटफार्म पर तारकोल की लेयर भी उखड़ी हुई है। शेड के नीचे धान के बाेरों के चट्टे लगे हुए हैं।
गेहूं खरीदने के लिए सरकार ने चार एजेंसियों को मंजूरी दी है। यह एजेंसियां निश्चित दिन ही मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद कर सकेंगी। अगर गेहूं में 12 फीसदी से ज्यादा नमी मिली तो एजेंसियां गेहूं नहीं खरीदेंगी।
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से सोनीपत अनाज मंडी में सड़कों का निर्माण पूरा नहीं किया गया है। इससे आढ़तियों के साथ यहां आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट कमेटी की ओर से मंडी के हर आढ़ती से हर छह महीने में फसल बिकने के बाद फीस ली जाती है। उसके बाद भी मंडी व खरीद केंद्रों में सुविधा नहीं मिल रही है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से इस बार साइलो (भंडारण स्थान) मोहाना में गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। वर्ष 2024-25 के दौरान साइलो से स्टॉक खाली नहीं हो सका। इसमें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भरा हुआ है। खेतों में किसानों ने हाथ से गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से गेहूं मंडियों में पहुंचने शुरू हो जाएगा। खरीद केंद्रों में बेशक सफाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

फोटो 12: सोनीपत अनाज मंडी परिसर में निर्माण के अभाव में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद- फोटो : संवाद

फोटो 12: सोनीपत अनाज मंडी परिसर में निर्माण के अभाव में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें