फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना मंडी में गेहूं खरीद शुरू, पहले दिन 6000 क्विंटल बिका

Wed, 08 Apr 2026 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। अनाज मंडी गोहाना में गेहूं खरीद की शुरू हो गई है। एसडीएम डॉ. अनमोल ने मंडी पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीद के दौरान परेशानी न आने पाए। मंडी में अब तक 47 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा है। बुधवार को 6 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
वहीं,गोहाना क्षेत्र के अन्य खरीद केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। कासंडी खरीद केंद्र पर करीब 10 हजार क्विंटल, बरोदा में 1100 क्विंटल और खानपुर केंद्र पर 300 क्विंटल गेहूं आया है। एसडीएम ने किसानों से अपील की कि गेहूं की फसल पूरी तरह पकने के बाद ही कटाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हैफेड मैनेजर ज्योति, वेयरहाउस की मैनेजर रेनूबाला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण सैनी, सचिव सुरेश कुमार, एएफएसओ राजेश हुड्डा, अनाज मंडी प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें