गोहाना मंडी में शेड के नीचे खड़ी गेहूं से भरी ट्राली। संवाद
- फोटो : 1
गोहाना। बायोमीट्रिक सत्यापन के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण मंडी में किसानों का गेहूं ट्रॉलियों में ही खड़ा रहा, क्योंकि आढ़ती गेहूं उतरवाने के लिए तैयार नहीं हुए।
आढ़तियों का कहना है कि बायोमीट्रिक व्यवस्था के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों का भी कहना है कि सत्यापन के लिए बुजुर्गों और महिलाओं को मंडी में लाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए इस व्यवस्था से राहत दी जानी चाहिए।
मंगलवार को मंडी में कई ट्रॉलियां गेहूं लेकर पहुंचीं लेकिन हड़ताल के चलते गेहूं नहीं उतर सका। गोहाना मंडी में कुल आवक 18338 क्विंटल रही जिसमें मंगलवार को 13177 क्विंटल गेहूं आया। कसंडी खरीद केंद्र पर कुल 8806 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई, जिसमें मंगलवार को 4919 क्विंटल गेहूं पहुंचा। इसके अलावा बरोदा और खानपुर कलां खरीद केंद्रों पर पहली बार गेहूं की आवक हुई। बरोदा में 1101 क्विंटल और खानपुर कलां में 101 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा। हालांकि, आढ़तियों की हड़ताल के चलते किसी भी खरीद एजेंसी ने अब तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं की है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और मंडियों में ट्रॉलियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
गोहाना मंडी में शेड के नीचे खड़ी गेहूं से भरी ट्राली। संवाद- फोटो : 1