फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गेहूं की खरीद नहीं होने पर इनेलो ने जताई चिंता

Wed, 08 Apr 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो . सोनीपत मेंअनाज मंडी में स्थिति जांचते हुए इनेलो नेता। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल ने सातवें दिन नई अनाज मंडी के बाहर किसान कष्ट निवारण केंद्र चलाया, जहां दर्जनों किसानों ने अपनी खरीद में आ रही समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। किसानों ने बताया कि नए नियमों के कारण उन्हें लगातार नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि बेमौसमी बारिश और उठान में देरी के कारण खुले में पड़ा गेहूं खराब हो रहा है। इससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने संबंधित अधिकारियों से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि मंडियों में कई हजार क्विंटल गेहूं बारिश के कारण खराब हो रहा है जो सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि जल्द गेहूं की खरीद कर उठान कराया जाए और किसानों को पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी, गोहाना अध्यक्ष गोपाल जाजी, अशोक मलिक, आकाश पालीवाल, धर्मबीर दहिया, सचिन लाठियाभी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें