फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब की पेटियों में भरकर सप्लाई कर रहे थे शराब, 71 पेटी के साथ दो काबू

विज्ञापन
सेब की पेटियों में शराब भरकर लेकर आए आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। वाहन चोरी निरोधक स्टाफ ने पार्श्वनाथ सिटी के अंदर एक टैंपू में सेब की पेटियों में भरकर लाई गई शराब बरामद की है। पुलिस ने 71 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गढ़ मिमारपुर निवासी जाहिद व राठधना निवासी मंजीत है। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

वाहन चोरी निरोधक स्टाफ में नियुक्त एएसआई आजाद सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ कुमासपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि एक टैंपू में सेब की पेटियों में छिपाकर शराब लाई है। पुलिस टीम ने तुरंत पार्श्वनाथ सिटी में एक विला के बाहर से टैंपू को पकड़ लिया। टैंपू चालक की पहचान मंजीत व साथ बैठे युवक की पहचान जाहिद के रूप में हुई। पुलिस ने टैंपू की तलाशी ली तो उसमें सेब की पेटियां भरी थीं। जिनके गत्ते पर हिमाचल एप्पल लिखा था। पुलिस ने पेटियों को खोलकर देखा तो उनमें शराब भरी थी। जांच में 23 पेटी अंग्रेजी और 48 पेटी देसी शराब मिली। वह शराब को लेकर कोई परमिट पेश नहीं कर सके। शराब की पेटियों पर सोनीपत व झज्जर की डिस्टलरी के लेबल लगे थे। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। वहीं मंजीत व जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने शराब की सप्लाई दिल्ली में किए जाने की बात कही है। आरोपियों को मुरथल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम के साथ ही सेब की पेटी में तस्करी करने के चलते धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एचसी अनिल की टीम ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
25 पेटी शराब सहित कार सवार काबू
राई थाना पुलिस ने केएमपी पर कार के अंदर शराब लेकर जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी को पायलट नंबर एक पर नियुक्त एएसआई बलवान की टीम ने केएमपी पुल के पास से पकड़ा है। जिस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर एचसी मंजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपनी पहचान यूपी के जिला बागपत के गांव कैयामपुर निवासी अरविंद कुमार के रूप में दी। पुलिस ने कार व शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें