फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मार्च पास्ट की रजत पदक विजेता एनसीसी कैडेट्स का स्वागत

Sun, 03 Aug 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. विपाशा अग्रवाल व स्टाफ सदस्यों के
विज्ञापन
सोनीपत। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 62 एनसीसी कैडेट्स का हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। शिविर मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 12 से 21 जुलाई तक 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत की ओर से लगाया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. विपाशा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट में रजत पदक जीता। टीम में शिवानी, रीना, कनिका, पलक, रितिका, अर्चना, सोनिया, काजल, मीनाक्षी, दिशा, प्रियंका, आरजू, शीतल, सपना, नेहा, सोनिया, रोमांशी, राधिका, हिमांशी शामिल रही।
भाषण प्रतियोगिता में गलत सूचना के युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विषय पर कनिका ने रजत पदक जीता। पायलटिंग प्रतियोगिता में ऋतिका, पलक ने स्वर्ण पदक जीता। सांस्कृतिक प्रस्तुति (नृत्य व गायन) में आरजू, नाजुक, अन्नु, मीनाक्षी, प्रियंका, सपना, मुस्कान, शीतल, नैंसी, हिमांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी नीतू नसीयर दूहन (एएनओ) ने बताया कि शिविर के माध्यम से छात्राओं को सैन्य जीवन की झलक, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, हथियार प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें