सोनीपत। राज्यस्तरीय डोज बॉल प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटीं खिलाड़ी दिव्या का साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में स्वागत किया गया। दिव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। यह प्रतियोगिता 21 व 22 सितंबर को रेवाड़ी में हुई थी।
विद्यालय लौटने पर साउथ प्वाइंट समूह के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा ने दिव्या का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश डोज बॉल एसोसिएशन की तरफ से डोज बॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। दिव्या विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। दिव्या ने अंडर-17 आयु वर्ग में प्रतिभागिता करते हुए बेहतर खेल दिखाते हुए प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। स्वागत के दौरान साउथ प्वाइंट समूह के कार्यकारी चेयरमैन रोहित खत्री व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने भी दिव्या को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।