फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अखिल भारतीय अंतर विवि बॉक्सिंग प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता का स्वागत

Sun, 05 Jan 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्रोणाचार्य अ
विज्ञापन
खरखौदा। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे हिमांशु का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब के बठिंडा स्थित गुरु काशी विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमांशु 57 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता करते हुए कांस्य पदक जीता था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हिमांशु का चयन खेलो इंडिया विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता मई महीने में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमांशु ने इससे पहले भी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीन बार पदक जीते थे। पदक जीतने पर मुक्केबाज को संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, प्रशिक्षक पिंकू, सन्नी मलिक, प्रताप स्कूल शिक्षा समिति के प्रधान वेद प्रकाश पहलवान, प्राचार्य दया दहिया व अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें