फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अपने नाम पर लोन लेकर दोस्त को दिलाया था ट्रैक्टर, दोस्त ने नहीं भरी किस्त

Sun, 05 Jan 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव हसनगढ़ के ग्रामीण को दोस्ती में अपने नाम पर लोन लेकर ट्रैक्टर दिलवाना महंगा पड़ गया। क्योंकि दोस्त ने बाद में किस्त भरनी छोड़ दी। बैंक ने ग्रामीण से किस्त मांगनी शुरू कर दी। ग्रामीण को आशंका है कि ट्रैक्टर को किसी को बेच दिया या छुपा दिया गया है। शहर थाना गोहाना ने पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हसनगढ़ निवासी जगबीर ने बताया कि पड़ोसी गांव वजीरपुरा का हिमांशु उनका दोस्त है। जनवरी 2024 में हिमांशु व उनके पिता भलेराम ने नया ट्रैक्टर लेने की बात कही और बताया कि भलेराम पहले से ही बैंक से डिफाल्टर है और बैंक से लोन नहीं मिलेगा। इसके बाद जगबीर के नाम से लोन लेकर ट्रैक्टर निकलवाने की सहमति बनी। साथ ही समय पर किस्त भरने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित ने हिमांशु को अच्छा दोस्त मानते हुए 9 जनवरी 2024 को अपने नाम पर लोन लेकर ट्रैक्टर दिलवा दिया। बाद में पिता व पुत्र ने किस्त नहीं भरी। जब बैंक की तरफ से जगबीर के पास किस्त भरने के लिए फोन आया तो पीड़ित ने हिमांशु व उसके पिता से किस्त भरने को कहा। इस पर उन्होंने मना कर दिया। इतना ही नहीं उनके पास ट्रैक्टर भी नहीं मिला है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें