फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा के रजत पदक विजेता आर्यन गौतम का स्वागत

Tue, 11 Mar 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के गांव रायपुर में ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित समारोह में राष्ट्रीय कुश्ती प्
विज्ञापन
सोनीपत। सीनियर फेडरेशन कप फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता आर्यन गौतम का गांव रायपुर में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के फगवाड़ा में 8-9 मार्च को किया गया। फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में रायपुर निवासी 21 वर्षीय आर्यन गौतम ने 92 किलोभार वर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

आर्यन के पिता बलराज गौतम ने बताया कि आर्यन गौतम ने राष्ट्रीय प्रतियाेगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश, जिले व गांव रायपुर का नाम रोशन किया। वह प्रशिक्षक कुलदीप के मार्गदर्शन में रायपुर अखाड़े में अभ्यास करते हैं। यह उपलब्धि आर्यन ने 8 साल की मेहनत हासिल की। आर्यन ने चोटिल के बावजूद हार न मानकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रशिक्षक कुलदीप ने बताया कि इससे पहले 28 फरवरी को जींद में हुई स्टेट फेडरेशन कप प्रतियोगिता में आर्यन ने झज्जर के आर्मी पहलवान को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच हरनारायण, रामकुंवार गौतम, भैयाराम, राममेहर, संजय वशिष्ठ, नरेंद्र भारद्वाज, रणबीर गौतम, राजू वशिष्ठ, श्रीपाल गौतम, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम गौतम व विनोद गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें