फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वेटलिफ्टर गीता को विधायक ने पावरलिफ्टिंग किट भेंट कर किया सम्मानित

Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में वेटलिफ्टर गीता को पावरलिफ्टिंग किट भेंट कर सम्मानित करते विधायक देव
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बेगा की बेटी और नार्थ इंडिया बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीत चुकी गीता को सोमवार को प्रोत्साहन मिला। विधायक देवेंद्र कादियान ने अपने निजी कार्यालय में गीता को पावरलिफ्टिंग किट भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किट मिलने पर गीता ने कहा कि इससे उसे तैयारी में मजबूती मिलेगी। वहीं विधायक ने कहा कि गन्नौर की बेटियां पढ़ाई के साथ खेलों में भी नाम रोशन कर रही हैं और प्रतिभा को संसाधनों की कमी के कारण रुकने नहीं दिया जाएगा। भविष्य में भी हर संभव मदद दी जाएगी।
पेंशन कटने व बिजली आपूर्ति की शिकायतें रही प्रमुख
सोमवार को लगाए गए जनता दरबार में पेंशन कटने और बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों में विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए। बांय गांव निवासी राजेश ने 13 फरवरी को चिराग गार्डन के पास से ई-रिक्शा चोरी और बाद में गढ़ी केसरी के पास बैटरी गायब मिलने की शिकायत रखी। सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर विधायक ने पुलिस को उचित कदम उठाने को कहा। खेड़ी गुर्जर गांव में गली पर अवैध कब्जे की शिकायत पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें