फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : शीतलहर के साथ हल्के कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, कल फिर बूंदाबांदी

Tue, 14 Jan 2025 01:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :41: सोनीपत में ठंड के बीच लहलहाती सरसों की फसल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बूंदाबांदी और खराब मौसम से जूझ रहे लोगों को सोमवार को हल्की राहत मिली। सुबह हल्की धुंध के बाद दोपहर को खिली धूप ने लोगों को ठिठुरन से कुछ निजात दिलाई। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अब फिर से 15 जनवरी को मौसम खराब होने का अनुमान है। लोगों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शीतलहर चलने से कोहरे का प्रभाव तो कम हो गया, लेकिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सुबह ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहर में हल्का कोहरा था। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई तो न्यूनतम में कमी दर्ज की गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति धीमी होने से कोहरा छाने के आसार बन रहे हैं।



कल फिर से बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञ की माने तो जनवरी में अभी दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। इसके कारण महीने के अंत तक मौसम में परिवर्तन होता रहेगा। अब 15 जनवरी व 18 जनवरी को मौसम खराब हो सकता है। इससे कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। जनवरी में हुई बूंदाबांदी व बारिश से रबी सीजन की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन


-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद सोमवार को धूप खिली है। अभी धुंध और शीतलहर का दौर जारी रहेगा। 15 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें