फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंजाबी गौरव संघ ने मिलकर मनाया लोहड़ी पर्व

Tue, 14 Jan 2025 01:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 42- सोनीपत में लोहड़ी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पंजाबी गौरव संघ के पदाधिकारी। संव
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाबी गौरव संघ की ओर से लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन के साथ की। ओमप्रकाश मुंजाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर हनुमान चालीसा पाठ का गायन किया।
विज्ञापन

तत्पश्चात बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को संघ की ओर से प्रशस्ति पत्र उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। संघ के संस्थापक सदस्य संजय टुटेजा व रोजी टुटेजा ने सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में शहर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों कर्नल समीर सहगल, नवीन तनेजा, केसी बत्रा, दिनेश मदान व ओमप्रकाश मुंजाल को सम्मानित किया गया। संघ के प्रधान सतीश विरमानी व संयोजक पवन बत्रा ने नए सदस्यों को संघ की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी को पहचान पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें