फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : सुबह आसमान में छाए बादल, कई स्थानों पर हुई बारिश

Thu, 27 Jun 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में हुई बारिश के बाद रेलवे रोड पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। वीरवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार को जिले में अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बारिश के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। वीरवार सुबह भी आसमान बादलों से ढका रहा। जिससे सोनीपत शहर के कई हिस्सों व गन्नौर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश होती रही। जबकि गोहाना, खरखौदा व राई क्षेत्र में बादल तो छाए, लेकिन बारिश की आस जगाकर बिना बरसे ही चले गए। बारिश होने से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले तक जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नालों की सफाई पर लाखों खर्च फिर भी जरा सी बारिश में जलमग्न हुआ रेलवे रोड
गन्नौर। शहर के मुख्य रेलवे रोड पर नालों की सफाई पर नगरपालिका की तरफ से लाखों खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद बारिश ने नगरपालिका के सफाई के दावों की पोल खोल दी। लोगों का कहना है कि अगर शहर में ठीक ढंग से नालों की सफाई होती तो बारिश के 10 घंटे बाद भी रेलवे रोड देवीलाल चौक से गढ़ी केसरी मोड़ तक जलभराव न होता। लोगों ने बताया कि सफाई के यह हालात हैं कि रेलवे रोड पर कई जगह पर नालों में गंदगी भरी हुई है। बारिश होने के कुछ घंटे बाद नालों से रेलवे रोड का पानी उतर जाता था, लेकिन वीरवार को सुबह हुई बारिश का पानी पूरा दिन सड़क पर भरा रहा।
विज्ञापन


14 लाख हुए खर्च

नगरपालिका एमई जयदेव शर्मा ने बताया कि नगरपालिका ने नालों की सफाई करवा दी है। नालों की सफाई के लिए 14 लाख का टेंडर दिसंबर माह में लगाया था। इसमें नाले से मलबा निकालने, नालों पर अवैध रूप से डाले गए स्लैब तोड़ने व अन्य कार्य भी शामिल थे। दिसंबर में टेंडर हुआ था और जनवरी में सफाई कर दी थी। ठेकेदार के आदमी अब भी नालों की सफाई में लगा रखे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 27 जून से 3 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। 29 व 30 जून को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी केवीके, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें