फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : आसमान में छाए बादल, आज से कोहरा बन सकता है मुसीबत

Mon, 13 Jan 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश के बाद रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसकी वजह से लोगों को दिनभर ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि आसमान में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सप्ताह के अंत तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। अब कोहरा परेशानी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के बाद रविवार को लोगों को कोहरे से राहत मिली। रविवार को भी बारिश होने के आसार बने रहे। हालांकि बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिली। रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया। इसके बाद अब फिर से उत्तर क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवा से कोहरा छा सकता है। हालांकि अगले सप्ताह से मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव आना शुरू हो जाएगा। 26 जनवरी के बाद कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।



न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि

रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार तापमान में अब गिरावट आएगी और पांच डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा।
विज्ञापन




हल्की बारिश से शहर में कई स्थानों पर भरा पानी

शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को भी कई स्थानों पर पानी भरा रहा। जिससे पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओल्ड डीसी रोड, सूरी पेट्रोल पंप वाली लगी, मामा भांजा चौक के पास, बहालगढ़ रोड समेत कई स्थानों पर पानी भरा रहा।









-शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश हुई है। सोमवार से मौसम साफ होना शुरू होगा। कोहरा और शीतलहर लोगों को परेशान कर सकते हैं। अभी ठंड का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन


डॉ.प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें