फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रायल में नियमों की पालना नहीं होने पर हरियाणा रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन रद्द

Mon, 13 Jan 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन को नियमों में अनदेखी कर ट्रायल कराने के चलते रद्द कर दिया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए एसोसिएशन ने 4 जनवरी को ट्रायल लिया था। इसके लिए उन्होंने 3 जनवरी को सूचना जारी की थी। खिलाड़ियों ने एसोसिएशन अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि ट्रायल सही तरीके से नहीं कराया। भारतीय रग्बी फुटबॉल फेडरेशन ने हरियाणा एसोसिएशन व ट्रायल को रद्द कर दिया। इस सप्ताह राष्ट्रीय फेडरेशन ओलंपिक संघ के साथ बैठक कर ट्रायल का फैसला होगा।
विज्ञापन




एसोसिएशन सदस्य एवं देश व प्रदेश की टीम के पूर्व कप्तान गांव कुंडली निवासी विकास खत्री ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में बेहतर खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया। टीम में ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया गया जो एक दशक पहले खेल छोड़ चुके हैं। गांव कुंडली निवासी अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी प्रिंस खत्री, मोहित व नीरज खत्री ने बताया कि ट्रायल की सूचना एक दिन पहले जारी की गई। इसके बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए एसोसिएशन के प्रधान सविंद्र डबास को कॉल की तो उन्होंने सकारात्मक जवाब नहीं दिया। प्रिंस खत्री ने बताया कि अध्यक्ष दिल्ली के निवासी हैं, जो प्रदेश की टीम के हितैषी नहीं हैं। ट्रायल से कई दिन पहले मैदान, प्रशिक्षक व खिलाड़ियों को चयनित करने वाली कमेटी की जानकारी देनी होती है। इस बारे में एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह मोर व अन्य सदस्यों से पूछा तो उन्हें ट्रायल की भी जानकारी नहीं थी। इसलिए प्रिंस खत्री ने भारतीय रग्बी फुटबॉल फेडरेशन व ओलंपिक संघ को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष सविंद्र डबास अब भी तानाशाही दिखाते हुए रद्द हुई ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का शिविर लगा रहे हैं।







28 जनवरी से होने हैं 38वें राष्ट्रीय खेल शुरू



राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होने हैं। रग्बी के मुकाबले 29 जनवरी में 1 फरवरी तक होंगे। खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय रग्बी फेडरेशन जल्द ट्रायल व एसोसिएशन को लेकर फैसला करें। जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारी का समय मिल सकें। प्रदेश की रग्बी टीम ने पिछले तीन राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें