- 5,000 लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक से लैस होगी मशीन, नप ने जारी किया टेंडर
- धूल और हवा में प्रदूषण के कणों को नियंत्रित करने में मिलेगी मदद
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। वायु प्रदूषण और हवा में घुलते धूल के कणों से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर परिषद 45 लाख रुपये खर्च करके एंटी-स्मॉग गन की खरीद करेगा। एंटी-स्मॉग गन में पानी के टैंक की क्षमता 5,000 हजार लीटर होगी। इसके आने के बाद पानी का छिड़काव करना और आसान होगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 297 दर्ज किया गया। दिवाली पर आतिशबाजी और खेतों में फसलों के अवशेष जलाने की घटनाओं से वायु प्रदूषण बढ़ गया। वायु प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सरकार की ओर से ग्रैप-3 की पाबंदियां भी लागू हैं। इसके तहत निर्माण और विकास कार्यों पर रोक लगाई गई है।
चार ट्रैक्टरों से किया जा रहा पानी का छिड़काव
वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए नगर परिषद चार ट्रैक्टर से पानी के छिड़ाव की व्यवस्था शुरू कराई है। बढ़ते वायु प्रदूषण और धूल की समस्या खत्म नहीं हो रही। सीमित संसाधनों में नप दिन रात शहर की प्रमुख सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव करा रहा है।
-वर्जनशहर में वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए एंटी स्मॉग गन खरीदने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी करके मशीन की खरीद की जाएगी। इसके बाद शहर में प्रदूषण कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
- रजनी विरमानी, चेयरपर्सन नगर परिषद गोहाना।