फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यमुना नदी से पानी के सैंपल लिए, जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा

Wed, 29 Jan 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :38: सोनीपत के दिल्ली बॉर्डर के पास बहती यमुना नदी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद यमुना के पानी के मुद्दे पर दिनभर हो हल्ला होता रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह की मौजूदगी में दिल्ली की सीमा क्षेत्र में यमुना नदी से पानी के सैंपल लिए गए। सैंपल को जांच के लिए पंचकूला मुख्यालय स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। इससे पहले 16 जनवरी के लिए गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट संतोषजनक आई है।
विज्ञापन

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जहरीला पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। दिल्ली में पानी की जरूरत को पूरा करने में हरियाणा का सबसे बड़ा रोल है और राजधानी रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल होने वाले पानी के लिए अपने पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ प्रदीप सिंह ने मंगलवार को सोनीपत-दिल्ली सीमा पर बसे गांव पल्ला के पास यमुना नदी से पानी के सैंपल लिए। इस सैंपल को जांच के लिए पंचकूला मुख्यालय स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया है।
प्रदीप सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को यमुना नदी के पानी का सैंपल लिया था। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को ही आई है। इसमें बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) का स्तर एक मिला है। बीओडी का स्तर, पानी में मौजूद कार्बनिक पदार्थों को तोड़ने के लिए जरूरी ऑक्सीजन की मात्रा को दर्शाता है। अधिकारियों के अनुसार आठ बीओडी वाले पानी को नहाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। यमुना के पानी में कोई रंग या गंध नहीं है। पानी में मौजूद अन्य तत्व भी मानकों के अनुरूप ही हैं। मंगलवार को लिए गए सैंपल के पानी में कोई गंध नहीं है। यह पानी बिल्कुल साफ है।
विज्ञापन



दिल्ली के गांव पल्ला के पास यमुना नदी से पानी के सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। इससे पहले 16 जनवरी को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट मुख्यालय से मिली है। यह रिपोर्ट संतोषजनक रही है।

- प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

फोटो :38: सोनीपत के दिल्ली बॉर्डर के पास बहती यमुना नदी। संवाद

फोटो :38: सोनीपत के दिल्ली बॉर्डर के पास बहती यमुना नदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें