फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में भरा पानी, बैंक व मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट तक पहुंचा

विज्ञापन
फोटो 07: सब्जी मंडी परिसर में भरे बारिश के पानी से साइकिल लेकर पैदल निकलता किशोर। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बारिश से सब्जी मंडी परिसर में पानी भर गया है। निकासी न होने के कारण को-ऑपरेटिव बैंक व मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट तक पानी पहुंच गया है, जिससे मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। आढ़तियों के कहने के बावजूद दो दिन तक मार्केट कमेटी की ओर से पानी की निकासी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। मंडी परिसर में बैंक व मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने पानी भरने के बाद वहां से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

चार दिन तक हुई बारिश के दौरान कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में पानी भर गया। सब्जी मंडी से पानी निकासी न होने के कारण सब्जी विक्रेताओं को परेशानी हो रही है। वहीं, सब्जी मंडी सड़क से निचले इलाके में होने से आसपास का पानी भी यहां आकर भर जाता है। इससे लोगों व कारोबारियों की समस्या बढ़ रही है। आढ़तियों ने बताया कि बारिश होने पर सब्जी मंडी में दो से ढाई फुट तक पानी भरा हुआ है। यहां तक मंडी में को-ऑपरेटिव बैंक व मार्केट कमेटी का कार्यालय भी खुले हुए हैं। बैंक में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई और मार्केट कमेटी कार्यालय में पानी घुसने के कारण यहां के कर्मचारियों को आढ़तियों की दुकानों पर बैठकर काम करना पड़ रहा है। आढ़तियों का कहना है कि मार्केट कमेटी के सचिव व मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जाता। पानी निकासी न होने के कारण मंडी परिसर में दुर्गंध बनी हुई है।
शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं : प्रधान
सब्जी मंडी के प्रधान ललित खत्री का कहना है कि मार्केट कमेटी कार्यालय में फीस समय पर भरने के बावजूद समय पर सफाई नहीं की जाती। मंडी में दिनभर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। शिकायत के बावजूद मार्केट कमेटी कार्यालय की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर समय पर सफाई हो जाती तो मंडी में न तो बारिश का पानी भरता और न ही मार्केट कमेटी कार्यालय में पानी घुसता। मार्केट कमेटी के अधिकारियों की अनदेखी के कारण मंडी में हालात बदतर बने हुए हैं, जिसका खामियाजा आढ़तियों व सब्जी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सब्जी मंडी में बारिश का पानी भरा हुआ है। मार्केट कमेटी के कार्यालय में पानी पहुंच गया है। पानी की निकासी कराने के लिए मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन को पत्र लिख दिया गया है। जल्द ही पानी की निकासी करा दी जाएगी। वहीं सफाई के लिए ठेकेदार को कहा जाएगा।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें