फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मरम्मत कार्य के चलते तीन वार्डों में नहीं आया पानी

Wed, 02 Jul 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड तहसील बूस्टर स्टेशन पर मंगलवार को हुए मरम्मत कार्य के चलते वार्ड नंबर 15, 16 और 17 में दिनभर पेयजल संकट बना रहा। बूस्टर से जुड़ी सभी पाइपलाइन बंद रहने के कारण इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही।
विज्ञापन

कालूपुर चुंगी के पास ओल्ड रोहतक रोड पर पानी की मुख्य लाइन लीक हो गई थी। इसकी वजह यहां से गुजर रहे एक ट्रक के सड़क के किनारे धंस जाना था। लाइन लीक होने के कारण बूस्टर से जाने वाली सभी जल आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से बंद करना पड़ा था।
नगर निगम ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया, जो शाम करीब 6 बजे तक चला। उसके बाद संबंधित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य की गई। स्थानीय निवासियों ने दिनभर पेयजल संकट के कारण परेशानी झेली। विशेष रूप से दोपहर के समय पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें