फोटो 18: सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में जरनल बॉडी बैठक को संबोधित करते सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता
सोनीपत। सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मजदूर, किसान आंदोलन को ताकत मिलेगी। आज सरकार मजदूरों को कॉरपोरेट का गुलाम बना रही है। 44 श्रम कानूनों को चार कोड में बदलकर मजदूरों के खिलाफ नाइंसाफी की गई है। सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा मंगलवार को छोटूराम धर्मशाला में हुई जरनल बॉडी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला प्रधान अनीता ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर 2 जुलाई को गोहाना, मुडलाना, कथूरा ब्लॉक की संयुक्त बैठक नेहरू पार्क गोहाना में होगी। 3 जुलाई को लहरी सिंह पार्क गन्नौर में, 4 जुलाई को वाल्मीकि मंदिर खरखोदा में, 6 जुलाई को नाहरी गांव में बैठक होगी। 7 जुलाई को सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का संयुक्त जत्था सरकारी कार्यालयों में गेट मीटिंग करेगा। इस दौरान सोना देवी, छवि, सुमन, सोनू, अंजू, पम्मी, सुनीता दहिया मौजूद रहीं। संवाद