फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन से पेयजल संकट झेल रहे लोगों ने लगाया जाम, एक घंटा जाम से जूझते रहे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के वेस्ट रामनगर में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। 25 दिन से पेयजल संकट झेल रही महिलाओं ने एकत्रित होकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जाम लगा दिया। जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वेस्ट रामनगर की गूंगा मंदिर वाली गली में लोगों को कई दिन से पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने के चलते गुस्साई महिलाएं सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में एकत्रित हो गई। महिलाओं ने गली में अवरोधक रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि उनकी गली में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसे लेकर उन्होंने कई बार संबंधित विभाग में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई को नहीं आया। जिससे तंग आकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। उनका आरोप था कि उन्हें पेयजल के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जिससे जरूरतमंद परिवारों के लिए समस्या विकट होती जा रही है।
महिलाओं के जाम लगाने की सूचना के बाद सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार व नगर निगम के जेई प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाकर करीब डेढ़ बजे महिलाओं को सड़क से एक तरफ हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। नगर निगम के जेई ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

गली में मटके व बाल्टी लेकर भी जताया रोष
महिलाओं ने पेयजल के लिए अपनी गली में मटके व बाल्टी हाथों में लेकर रोष जताया। उनका आरोप था कि कुछ स्थानीय नेता लोगों को पेयजल नहीं मिलने दे रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी उनकी सुध लेने आया। उन्होंने खाली मटके व बाल्टी लेकर रोष प्रकट करते हुए कहा कि आगे समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे।
यह कहना है महिलाओं का
हमारी गली में 25 दिन से पेयजल का संकट गहराया हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं करता। जिसके चलते लोगों को रोष जताना पड़ा। अगर उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन करने को विवश होंगे।
- पार्षद एवं अधिवक्ता मोनिका
गर्मी में पेयजल के लिए बिना रहना मुश्किल हो जाता है। हमारी कॉलोनी में पानी नहीं आने से दिक्कत होती है। रात को भी जागकर पानी का प्रबंध करने को विवश होना पड़ रहा है। हमारी समस्या का समाधान होना चाहिए।
- राजो
पानी नहीं आने के चलते टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। कुछ लोग तो टैंकर मंगवाकर गुजर कर लेते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी आर्थिक हालत टैंकर मंगवाने की नहीं है। ऐसे में उनकी स्थिति दयनीय हो रही है। सरकार व प्रशासन को उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- यशवंती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें