फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में वाटर कूलर खराब, रोगी और तीमारदार परेशान

Wed, 09 Oct 2024 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कई तलों पर वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में मरीजों व उनके साथ आए परिजनों को पेयजल के लिए प्रथम तल पर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों व उनके साथ आए परिजनों की मांग है कि मेडिकल कॉलेज में सभी वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जाए, ताकि उन्हें हर तल पर पेयजल उपलब्ध हो सके।
मरीजों की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से छह तल का मेडिकल कॉलेज बनाया है। हर तल पर मरीजों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में 12 से 15 वाटर कूलर लगे हुए हैं, लेकिन कई महीने से मेडिकल कॉलेज में आधे से अधिक वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। इसको लेकर मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांग भी की है, सभी वाटर कूलर दुरुस्त करवाए जाएं। मेडिकल कॉलेज की तरफ से वाटर कूलरों को ठीक कराने को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों का आवागमन

बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों का आवागमन है। एक हजार से अधिक का स्टाफ है। मेडिकल कॉलेज के वार्डों में हर समय सैकड़ो मरीज दाखिल रहते हैं, लेकिन पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। मरीज अनिल, सचिन, प्रकाश, नवीन व राजसिंह का कहना है कि उन्हें पानी लेने के लिए हर बार नीचे तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के सभी वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जा रही है। जो वाटर कूलर खराब है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। मरीजों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

डाॅ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें