फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक से बताया स्वच्छता का महत्व

Tue, 30 Sep 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के राई ​स्थित बाल ग्राम में बच्चों काे स्वच्छता के प्रति जागरूक करती जीवीएम कन्
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने उन्नत भारत अभियान के तहत बालग्राम राई में शिविर लगाकर बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया। बालग्राम के बच्चों को कपड़े और खाद्य पदार्थ बांटे गए। महाविद्यालय के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छ भारत अभियान, प्लास्टिक के कम इस्तेमाल का महत्व दर्शाया। रुचिका विरमानी ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से राष्ट्र व समाज की सेवा के अच्छे अवसर मिलते हैं।
राज्यस्तरीय पोस्टर बनाओ स्पर्धा में अक्षिता अव्वल

विश्व रसायन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अक्षिता यादव के प्रथम, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर तन्नू का महाविद्यालय में स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह, प्राध्यापिका सुनीता धवन ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, कैथल के तत्वावधान में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का विषय रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान का महत्व रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें