फोटो :: सोनीपत बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन लेते आरओ अनूप सिंह दहिया व अन्य। स्रोत बार एस
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र त्यागी और मोहिंद्र सैनी ने नामांकन दाखिल किया। महासचिव पद पर निशांत दहिया, अनुराग खत्री और रविंद्र कुमार शर्मा मैदान में उतरे हैं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर अमित कुमार मलिक और सचिन शर्मा ने नामांकन भरा। वाइस प्रेसिडेंट के महिला आरक्षित पद पर रोबिन तुषीर ने दावेदारी पेश की।
खजांची पद के लिए योगेश और साहिल राणा ने नामांकन दाखिल किया। संयुक्त सचिव पद पर मेघा ने नामांकन भरा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख वीरवार दोपहर दो बजे है। इसके बाद शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा।
बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की एडहॉक इलेक्शन कमेटी के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। अधिवक्ता अनूप सिंह दहिया को रिटर्निंग ऑफिसर, प्रेम सिंह अत्री को अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर और संजय आंतिल को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
12 सितंबर को होगी मतगणना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एग्जीक्यूटिव मेंबर, लाइब्रेरियन और संयुक्त सचिव पद की मतगणना मतदान के बाद होगी। अन्य पदों की मतगणना 12 सितंबर को सुबह 10 बजे होगी।
राई बार में छह पदों पर आठ नामांकन
बार एसोसिएशन राई के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। छह पदों के लिए आठ नामांकन दाखिल हुए। प्रधान पद पर राजेश कुमार कौशिक और राजेश सरोहा के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद पर निवर्तमान सचिव अमित कौशिक उर्फ रामलाल और रविंद्र आमने-सामने हैं।
महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर ज्योति चौहान, संयुक्त सचिव पद पर निधि बंसल, लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर सुमित और खजांची पद पर आकाश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन सही पाए जाने पर इन चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन सकती है। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी आनंद कुमार दहिया और सहायक निर्वाचन अधिकारियों मनोज कौशिक व मनोज अत्री की देखरेख में होगा।
फोटो :: सोनीपत बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन लेते आरओ अनूप सिंह दहिया व अन्य। स्रोत बार एस